पीलीभीत, मई 14 -- गजरौला। पूरनपुर तहसील के ग्राम शिवनगर में एसआरजी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बहुप्रतीक्षित फिल्म असलम बांसुरी वाला की शूटिंग पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शूटिंग स्थल पर पहुंचे। गांव के लोगों ने कलाकारों और फिल्म यूनिट का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पूरी शूटिंग के दौरान सहयोग प्रदान किया। फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश, सामाजिक भावनाओं और मानवीय रिश्तों पर आधारित बताई जा रही है।, जिसमें स्थानीय संस्कृति और क्षेत्रीय जीवनशैली की झलक भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य और मुख्य गीत ग्राम शिवनगर में फिल्माए गए हैं। इसके अलावा पीलीभीत जिले के कई प्रमुख और आकर्षक स्थानों पर भी शूटिंग की गई है, जिससे फिल्म में जिले की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान उभरकर सामने आएगी। फिल्म में कई कलाकार भारत सिं...