वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। करोड़ों सनातनियों के लिए ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक अवसर प्रदान करने वाले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर बाबा विश्वनाथ शिव की नगरी में स्थित सिद्धपीठ माता शीतला के प्रांगण में प्रतिष्ठित भगवान श्री राम का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। सदानीरा मां गंगा के दशाश्वमेध घाट पर आस्था और संस्कारों के दिव्य उत्सव के अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में भगवान श्रीराम से प्रार्थना की गई कि हर नागरिक के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना और प्रगाढ़ हो। राष्ट्रध्वज लेकर प्रभु श्री राम से समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद मांगा गया। मां गंगा और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.