गुमला, जनवरी 31 -- कामडारा प्रतिनिधि कामडारा प्रखंड के बाबा बटेश्वर शिवधाम जरिया में शनिवार को 10वां वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा और 24 घंटे अखंड हरी कीर्तन के साथ हुआ। पूर्वाहन 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 101 श्रद्धालु महिलाओं- किशोरियों ने श्रीराम मंत्र का उच्चारण करते हुए भाग लिया। यात्रा शिवधाम मंदिर से पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कामडारा देवी मंदिर तक गई और फिर जरिया बांध से जल उठाकर मंदिर पहुंची।कलश पूजा पंडित गजेन्द्र मिश्रा और यजमान संदीप गुप्ता एवं पत्नी रिंकी देवी ने संपन्न की। वहीं जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने फीता काटकर अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अश्विनी नाग, कार्तिक सिंह, दिलीप सिंह, दीपक गुप्ता, मंटू सिंह, प्रतीक सिंह, विश्वप्रताप सिंह, तुला सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.