जहानाबाद, अप्रैल 30 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। शिव देनी साव कॉलेज कलेर में विद्यार्थियों को खेलकूद के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से "स्मृति ट्रॉफी" योजना की शुरुआत की गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी (वर्तमान एवं पूर्व), सम्मानित अभिभावक, पूर्व छात्र तथा समाजसेवियों से अपील की गई है कि वे अपने परिजनों की स्मृति में इस ट्रॉफी को प्रायोजित कर सकते हैं। महाविद्यालय का मानना है कि इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इच्छुक प्रायोजक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट (बालक, बालिका), फुटबॉल (बालक, बालिका), शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, शतरंज, कुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.