रांची, फरवरी 16 -- राहे, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर राहे प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिनी शिव मेला सोमवार की शाम संपन्न हो गया। दोनों दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रविवार की रात छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चौका के उस्ताद बागान सिंह मुंडा और बागमुंडी के उस्ताद नरेंद्र महतो के छऊ नृत्य दलों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। मेले में विधायक अमित महतो, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, खगेश महतो, अंबुज रजक, बसंत सुंडी, सुभाष महतो, आजसू के रंग बहादुर महतो और उप प्रमुख उमेश महतो आदि मौजूद थे। मेले को सफल बनाने में अक्षय महतो, राधामोहन महतो, शिवप्रसाद ...