नई दिल्ली, मई 2 -- -उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के बीच 3.5 किलोमीटर में बनेगा सेंट्रल वर्ज नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तम नगर से द्वारका मोड़ के बीच शिवाजी मार्ग पर सेंट्रल वर्ज का निर्माण कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बनने से वाहन निर्धारित कट से ही मुड़ सकेंगे।ऐसे में जाम की समस्या के साथ दुर्घटना की आशंका पर भी विराम लगेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को चार महीने में पूरा करेगा。

जाम की समस्या पश्चिमी दिल्ली में शिवाजी मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। इस मार्ग पर सेंट्रल वर्ज की दुर्दशा लंबे समय से यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। टूटे-फूटे और अधूरे सेंट्रल वर्ज के कारण वाहन चालक बीच सड़क से ही यू-टर्न ले लेते हैं। इससे यात...