शिवजी की बारात में हर कोई जा सकता है, वैसा ही हिंदुस्तान हमें चाहिए: राहुल गांधी
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे शिवजी की बारात में कोई भी जा सकता है और वहां जाकर नाच सकता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जहां पर किसान, स्टूडेंट्स समेत अन्य जो मेहनत करें, उसका उन्हें फल मिले। राहुल गांधी ने कहा, ''शिवजी की बारात में हर कोई व्यक्ति जा सकता है, कोई भी जाकर नाच सकता है। क्या उसमें किसी को रोका जा सकता है, नहीं? वैसा ही हिंदुस्तान हमें चाहिए। जहां किसान मेहनत करे तो वह भी अपना सपना पूरा कर सके। देश को खून पसीने से भोजन दे तो उसे मेहनत का फल मिले। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिले और रोजगार मिले। दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए।'' नेता विपक्ष ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.