मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने का पुलिस व प्रशासनिक अमले के लिए बड़ी चुनौती है। जनपद प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुरी तरह तैयार है। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया है, जबकि संवेदनशील स्थानों की कमान पैरामिलिट्री फोर्स के हाथ में सौंपी गयी है। एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर पल पल की खबर ले रहे है।श्रावण मास के शुरु होते ही जनपद में शिवभक्तों का आगमन बढ़ गया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम को तैनात कर दिया है। बाहर से आये फोर्स को भी अलग अलग स्थानों पर तैनात किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र ने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा मुख्य कंट्...