शिवचरण इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई जयंती
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को नगर के शिवचरण इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाते हुए एनसीसी कैडेट्स व छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर श्रमदान का संदेश दिया। जिला एवं सत्र न्यायालय के तत्वावधान में पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.