साहिबगंज, जुलाई 30 -- बरहेट। प्रसिद्ध व प्राचीन धार्मिक स्थल बाबा गाजेश्वरनाथ धाम शिवगादी में गुरुवार को माहव्यापी श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा , डीसी दीपक कुमार दुबे व एसपी अमित कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। मेला उद्घाटन के मेला परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच अतिथियों ने बाबा गाजेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को बारी बारी से अंग वस्त्र , बुके और शिवगादी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया । मौके पर डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में पर्या...