साहिबगंज, अप्रैल 17 -- बरहेट । झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा है कि शिवगादी चौक से लेकर गाजेश्वर नाथ मंदिर और बरहेट तीनमुहानी चोक से पाडेर बथान सीमा तक सोलर लाइट लगाया जाएगा। इस साल शिवगादी में रोपवे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रोपवे कंपनी से उनकी बातचीत हो चुकी है । दरअसल,झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा शुक्रवार को स्थानीय पल्स टू एसएसडी हाई स्कूल मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अरुण सिंह , जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू ,झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेम्ब्रम आदि मौैजूद थे। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए ...