शिवगढ़ में डेयरी पर दूध देने गई किशोरी को युवक ने दुकान में खींचा
रायबरेली, जुलाई 2 -- शिवगढ़ (रायबरेली), संवाददाता। डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही किशोरी को युवक ने गलत नीयत से अपनी दुकान में खींच लिया। किशोरी की चीख पुकार पर दौड़े लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी दुस्साहसी युवक भिड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना से नाराज पीड़िता के परिजनों ने हंगामा किया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ थानाक्षेत्र के कोटवा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकिल से शिवगढ़ बाईपास पर स्थित एक डेयरी पर दूध देकर घर वापस जा रही थी। इसी दौरान शिवगढ़-महराजगंज मार्ग स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.