आरा, अप्रैल 19 -- आरा। शहर के पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत 11 केवी शिवगंज और गोपाली चौक फीडर से आज सोमवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पूर्वी गुमटी पीएसएस में लग रहे अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर के कार्य हेतु शिवगंज व गोपाली चौक फीडर से आज सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मिल रोड, नवादा चौक, करमन टोला, बड़ी मठिया, हॉस्पिटल रोड, महादेवा रोड, शिवगंज, चरखंभा गली, जेल रोड, खेताड़ी मोहल्ला, गोपाली चौक, शीतल टोला, बुढ़िया माई मंदिर के आस पास के क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...