कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को कोडरमा सदर, झुमरी तिलैया और गुमो क्षेत्र स्थित विभिन्न वाटर प्लांटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलवाबाद स्थित शिवगंगा जल एवं बरसोतियाबार स्थित रौशन वाटर के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, जबकि गुमो स्थित एसएस वाटर का फूड लाइसेंस गलत पाया गया। इस पर संबंधित संचालकों को शीघ्र वैध फूड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी वाटर प्लांट संचालकों को पेयजल जारों की स्वच्छता बनाए रखने, हाइजीन मानकों का पालन करने तथा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- औचक निरीक्षण में होटल, रेस्टोरेंट व फैक्ट्रियों को सुधार के निर्देश, सॉस व ...