देवघर, फरवरी 17 -- देवघर प्रतिनिधि शिवगंगा सरोवर में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी निवासी गुड्डू कुमार, पिता- प्रदीप मंडल के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मंझले भाई पिंटू कुमार मंडल ने बताया कि रविवार को गुड्डू घर से यह कहकर निकला था कि वह शिव बारात में शामिल होने जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि शिव बारात में शामिल होने से पूर्व वह शिवगंगा में हाथ-पैर धोने गया होगा। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया होगा और पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गयी होगी। उधर युवक के डूबने की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने सूचना एनडीआरएफ टीम को दी गयी। सूचना के बाद एनडीआरएफ टीम पहुंची और कुछ समय के अंदर उसे पानी से बाहर निकाला गया। वहां से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.