बांका, मार्च 11 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित एतिहासिक गौरीपुर शिव मंदिर के उत्तर दिशा में अवस्थित शिवगंगा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। लघु सिंचाई विभाग बांका द्वारा करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से कराए गए तालाब जीर्णोद्धार कार्य को लेकर स्थानीय लोग असंतोष जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पानी का ठहराव ही नहीं हो रहा है, ऐसे में तालाब निर्माण का उद्देश्य ही अधूरा रह गया है। स्थानीय ग्रामीण प्रमोद यादव, शिव अवतार यादव, रणधीर कुमार, विजय सिंह, मंटू गिरी, छोटेलाल यादव, हेमंत कुमार, आशीष यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि डोढों नदी के किनारे लगभग 5 एकड़ सरकारी भूमि में तालाब का निर्माण कराया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में कई तरह की ...