दरभंगा, फरवरी 16 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को मंदिर के सामने शिवगंगा घाट पर देर शाम जनसमूह की उपस्थिति में बाबा कुशेश्वरनाथ की मंगला आरती की गई। आरती मंडल के पांच पुजारियों ने मंगल आरती का ऐसी समां बांधा कि श्रद्धालु झूमते नजर आए। प्रारंभ में भगवान गणेश,माता पार्वती, योगेश्वर श्रीकृष्ण, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ महादेव की आरती व शिव तांडव स्तोत्र का मंगल पाठ किया गया। इस दौरान तालियों से श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव व जय कुशेश्वर के जयकारे लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.