देवघर, जुलाई 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देशानुसार शिवगंगा घाटों के किनारे विभिन्न प्रकार के भगवान शिव की थ्री डी पेंटिंग तैयार की गई है। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 में देवघर पहुंचने वाले सभी शिव भक्तों और देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा का नज़ारा बेहद अद्भुत, भव्य और ख़ास होने वाला है। शिवगंगा तट पर उकेरी गई शानदार थ्री डी पेंटिंग्स हर किसी का मन मोह रही है और पूरे परिसर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। भगवान शिव की महिमा, उनके पावन रूपों, त्रिशूल, डमरू और गंगा अवतरण को दर्शाती ये तरह-तरह की जीवंत तस्वीरें श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर रही है। यह भी पढ़ें- बाबानगरी में श्रावणी मेला शुरू इन खूबसूरत कलाकृतियों के कारण पूरा शिवगंगा परिसर एक बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट में तब्दील हो गया है।...