शिवगंगा एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हो हो गया। भदोही जिले के रजपुरा क्षेत्र निवासी रेनू बाला सिंह ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह एसी बोगी में सफर कर रही थी। ट्रेन जब प्रयागराज पार कर रही थी, उसी दौरान सुबह करीब 3:46 बजे के बाद उनका हैंडबैग चोरी हो गया। पीड़िता के अनुसार बैग में दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, करीब 15 हजार रुपये नगद तथा दो चश्मे रखे थे। वाराणसी पहुंचने के बाद महिला ने जीआरपी को सूचना दी। वाराणसी जीआरपी ने प्रयागराज घटना स्थल बताकर केस ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.