प्रयागराज, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली से वाराणसी जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। भदोही निवासी रेनू बाला सिंह ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह एसी बोगी में सफर कर रही थी। ट्रेन जब प्रयागराज पार कर रही थी, उसी दौरान सुबह करीब 3:46 बजे के बाद उनका बैग चोरी हो गया। पीड़िता के अनुसार, बैग में आईफोन, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, करीब 15 हजार रुपये नगद तथा दो चश्मे रखे थे। वाराणसी पहुंचने के बाद महिला ने जीआरपी को सूचना दी। वाराणसी जीआरपी ने प्रयागराज घटनास्थल बताकर केस ट्रांसफर कर दिया। यह भी पढ़ें- शिवगंगा एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...