गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ब्लॉक सभागार खोराबार मे आँगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव जिलाध्यक्ष जया मिश्रा और जिला संगठन मंत्री प्रतिभा सिंह के संचालन में हुआ। शिवकुमारी सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, रीता सिंह को मंत्री, इंदु सिंह को कोषाध्यक्ष तथा कुसुम सिंह को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा संगीता मणि त्रिपाठी, यामिनी पाण्डेय, उर्मिला व पुनीता पाण्डेय को उपाध्यक्ष, राधा यादव को प्रवक्ता, वंदना निषाद को संयुक्त मंत्री, सुधा देवी को मीडिया प्रभारी तथा निर्मला देवी व सादेश्वरी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उषा सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष गीता पाण्डेय की देखरेख में हुआ। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बृजकांती सिंह, जिला मंत्री ममता सि...