प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाला की सराय निवासी टीवी मैकेनिक जय प्रकाश गुप्ता (60 वर्ष) ने गुरुवार को घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक जय प्रकाश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...