शिवकुटी पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी पकड़े
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। शिवकुटी पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित तीन अभियुक्तों एजाज अहमद निवासी मानिकपुर थाना कुंडा प्रतापगड़ हाल पता मेंहदौरी कालोनी, कुंदन निवासी मेंहदौरी हौलीपार और विकास निवासी नेता चौराहा शिवकुटी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को रामजानकी मंदिर के पास से पकड़ा गया।उनके कब्जे से चोरी के वायरिंग तार, सेंसर बॉक्स, नल की टोटियां, जेसीबी की वायरिंग तार व बैट्री, लोहे की छड़, ग्रैंडर मशीन, पत्थर काटने की मशीन, फावड़ा और इलेक्ट्रिक का सामान बल्ब, तार, स्विच आदि बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर तीन लोगों पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.