मुंगेर, मार्च 9 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड ग्राम में रविवार को देश-विदेश से आए मेहमानों की टीम ने गांव का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैविक खेती से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सात समंदर पार से विभिन्न संस्थाओं के सदस्य इस पहल से जुड़े हैं, जो मिलकर शिवकुंड को प्लास्टिक मुक्त और ऑर्गेनिक गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान टीम ने गांव की नालियों की व्यवस्था, गंगा संरक्षण, जैविक खेती तथा वातावरण को शुद्ध रखने से संबंधित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। अतिथियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सामूहिक प्रयास से शिवकुंड को पर्यावरण के अनुकूल एक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। बेंगलुरु की प्रीति राव ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से मुंगेर क्षेत्र में पर्यावरण संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.