लखनऊ, फरवरी 28 -- वाराणसी स्थित शिवकाशी इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड और अक्ष बायोटेक के संचालक पंकज कुमार के खिलाफ पीजीआई थाने में डेढ़ करोड़ की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा साउथ सिटी के रहने वाले रीयल एस्टेट कारोबारी हेमंत कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। हेमंत कुमार रीयल एस्टेट कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में वह मिर्जापुर में हाउसिंग ग्रुप शुरू करना चाह रहे थे। शिवकाशी इंफ्रासिटी के संचालक पंकज ने उन्हें 15-20 बीघा जमीन दिलाने का दावा किया था। बाचतीच शुरू हुई उन्होंने जमीन के दस्तावेज दिखाए। तीन लाख रुपये प्रति बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ। इसके बाद पंकज के कई खातों में 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। भूखंड विकसित करने के नाम पर उन्हें 35 लाख रुपये नकद भी दिए। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पंकज ने...