प्रयागराज, अप्रैल 30 -- चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को सात विकेट से हराकर रविकांत स्मृति एसीए सी डिवीजन लीग के फाइनल में स्थान बना लिया। केपी इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को सेमीफाइनल में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 225 रन (शिव गौतम 62, अंशुमान पटेल 62, दिव्यांश 61, आकाश गिरि 5/42, देवांश त्रिपाठी 3/51, सचिन मिश्र 2/36) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने तीन विकेट पर 226 (जमन नकवी 68, सचिन मिश्र 61 नाबाद, विराट सिंह 51 नाबाद, अनुज यादव 27) बना लिए। मैच में अजय कुमार एवं मोहम्मद आरिफ अंपायर और अंकित पांडेय स्कोरर रहे। यह भी पढ़ें- दरभंगा शहरी एकादश ने ग्रामीण एकादश को रौंदा यह भी पढ़ें- हिमांशु और आनंद का प्रदर्शन रंग लाया यह भी पढ़ें- आरपीसी को हरा कानपुर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...