फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की वादियों में लगने वाले 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी। लोककला, सूफी, बॉलीवुड और कॉमेडी तड़का लगेगा। इसे लेकर पर्यटन निगम की ओर से बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम पर आधारित महोत्सव में देश-विदेश के शिल्पकारों के साथ-साथ नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां पर्यटकों को भारतीय लोक परंपराओं और आधुनिक संगीत से रूबरू कराएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 31 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक एवं विश्व संगीत कलाकार कमल साबरी की प्रस्तुति से होगी। एक फरवरी को पद्मश्री से सम्मानित हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं गायक श्री महाबीर गुड्डू हरियाणवी लोक गीतों से माहौल को रंगीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.