शिल्पी राजेश यादव को राज्य पुरस्कार
वाराणसी, मार्च 31 -- रामनगर। काशी की पारंपरिक पत्थर नक्काशी कला को नई पहचान दिलाने वाले रामनगर के मच्छरहट्टा निवासी शिल्पी राजेश यादव को वर्ष 2025-26 के राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाल में रविवार को कानपुर में आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने पुरस्कार प्रदान किया। राजेश यादव ने पत्थर पर हाथी, फूल जाली एवं पशु आकृतियों की बारीक नक्काशी कर अद्भुत शिल्प प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राजेश यादव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.