शिल्पी में पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत
सोनभद्र, मई 1 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में गुरुवार की शाम पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजवा दिया। शिल्पी गांव निवासी 50 वर्षीय बैठोल पुत्र गल्होरन बकरियों को चारा खिलाने के लिए गुरुवार की शाम पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा था। इसी दौरान शरीर का बैलेंस बिगड़ने से पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद परिजनों की तरफ से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पुत्र घमड़ी साहनी ने घोरावल कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.