हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, संवाददाता। मल्लावां थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय को शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार ने बताया कि शिल्पी कुशवाहा पुत्री रामरहीश कुशवाहा निवासी ग्राम गढ़ी रसूलपुर थाना मल्लावां से संबंधित मामले में प्रभारी निरीक्षक की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने में शिथिलता पाए जाने पर यह कदम उठाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया। यह भी पढ़ें- रेप के मुकदमे में खेल करने पर दो दरोगा व हड कांस्टेबल सस्पेंड बताया गया कि विभागीय जांच में पूरे प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.