उज्जैन, अप्रैल 4 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। शिल्पा अक्सर बहन संग मंदिर दर्शन के लिए आती रहती हैं। कांग्रेस ने दर्शन के दौरान शिल्पा और उनकी बहन को दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल के जरिए शिल्पा के मंदिर दर्शन का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया गया है कि महाकाल मंदिर के मर्यादा और नियमों को तोड़ा जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा 'महाकाल मंदिर की मर्यादा और नियम कितनी बार टूटेंगे।' यह भी पढ़ें- दूसरों के बिस्तर पर सोओगे, उज्जैन में छात्र को बेरहमी से पीटता रहा शिक्षककांग्रेस ने एक्स पर क्या कहा? पोस्ट में आगे कहा गया है 'मुख्यमंत्री से अपने शहर के विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही। मनमानी और अंधेरगर्दी म...