नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अपने पोर्नोग्राफी केस में इंसाफ़ का इंतज़ार करते हुए पाँच साल बीत चुके हैं। साल 2021 में लगे इन आरोपों पर अब राज कुंद्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो वे हर नतीजा भुगतने और यहां तक कि अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। दरअसल, पांच साल पहले राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप्स के जरिए पोर्नोग्राफिक कंटेंट (अश्लील वीडियो) बांटने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें 63 दिन जेल में बिताने पड़े थे।अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मुझे सजा दें... राज कुंद्रा ने जोर देकर कहा कि वे चाहते हैं कि ये मामला सुलझ जाए। उन्होंने बोला, 'सभी आरोपियों में से मैं ही इकलौता ऐसा हूं जो ये कह रहा हूं कि अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मुझे...