एटा, अगस्त 20 -- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों, कारीगरों के उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग जागरूकता को कार्यक्रम आईटीआई सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना केवल वित्तीय सहायता, टूल किट वितरण तक सीमित नहीं है। यह पारंपरिक शिल्पकारों एवं कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने का सशक्त माध्यम है। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने कहा कि कौशल उन्नयन के साथ सही ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग से शिल्पकारों के उत्पादों को उचित मूल्य और बाजार में बेहतर पहचान मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Almora Ne...