गुड़गांव, फरवरी 1 -- फरीदाबाद। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला लोक कलाकारों और शिल्पकारों को वैश्विक पहचान दिला रहा है। इस मंच पर कारीगर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। दर्शक भी एक जगह हस्तशिल्प के अनेक उत्पादों खरीद पाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला भारतीय दर्शन वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची मिसाल है, जहां पूरी दुनिया एक परिवार के रूप में एक छत के नीचे एकत्र दिखाई देती है। यह मेला देशों, संस्कृतियों और शिल्प परंपराओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रचनात्मक हाथों, नवाचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.