सोनभद्र, जनवरी 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीकृत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों की तरफ से आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का शुभारंभ रामलीला मैदान में फीता काटकर किया। इस दौरान विभिन्न स्टालों का भ्रमण करते हुए स्थानीय कारीगरों की तरफ से निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना भी की। डीएम ने कहा कि शिल्पकारों के सर्वांगीण विकास तेजी लायी जाए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हमारे पारंपरिक हुनरमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक क्रांतिकारी कदम है। सदियों से हमारे समाज की अर्थव्यवस्था की धुरी रहे बढ़ई, लोहार, कुम्हार और मूर्तिकार जैसे शिल्पकारों को आज नए भारत में वह सम्मान मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.