चतरा, दिसम्बर 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के जिला स्वास्थ्य केंद्र और प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को एस एसबी 35वीं वाहिनी शीला कैंप द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसएसबी जवानों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। जवानों और स्वास्थ्य कर्मियों ने परिसर में झाड़ू लगाने के साथ आसपास उगे झाड़ियां को भी पूरी तरह से सफाई कर दीवार में रंग रोगन का सफाई किया। एस एस बी के कमांडेंट ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के साथ जनहित में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाती है। कंपनी द्वारा समय-समय पर नि शुल्क स्वास्थ कैंप लगा कर जन-मानस में राहत पहुंचाने का काम करती है। सफाई अभियान में जवानों के साथ स्वास्थ्य कर्मी अंकिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, गीता कुमारी, लीला बाखला और विकास कुमार रजक शामिल थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.