शिलालेखों पर अब सांसद, विधायक, मेयर सभी के नाम होंगे बराबर
अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी विकास कार्यों के शिलालेख पर अब सांसद, विधायक, मेयर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधियों के नाम बराबर होंगे। सभी के नामों के अक्षरों का फोंट एक समान होगा। शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम प्रशासन की ओर से सभी निकायों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। एडीएम (प्रशासन) सौरभ भट्ट द्वारा पत्र के तहत अब विकास कार्यों के शिलापट्ट पर सांसद, विधायक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों के नामों का फॉन्ट साइज (अक्षरों का आकार) बिल्कुल बराबर रखना होगा। यानी किसी का नाम बड़ा या छोटा नहीं लिखा जा सकेगा। सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शासन के पिछले आदेशों का कुछ निकायों द्वारा ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था। अब इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.