रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। 23 सदस्य पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। 857 पंजीकृत मतदाताओं में से 742 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव के लिए कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 857 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से दोपहर 12 बजे तक 225 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 23 सदस्य पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा माना जा रहा है। किच्छा, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट, गदरपुर कोर्ट और रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। चुना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.