शिलापट्ट से विधायक का नाम गायब, आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, अप्रैल 17 -- सिंदरी। रोहड़ाबांध में करीब 65 लाख की लागत से बनने वाली नाली के शिलान्यास पर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को मेयर संजीव सिंह द्वारा किए गए शिलान्यास के शिलापट्ट पर स्थानीय विधायक चंद्रदेव महतो का नाम नहीं होने पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश जताया है। भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि शिलापट्ट पर विधायक का नाम अंकित कर दोबारा शिलान्यास कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- उत्तरौड़ा-लीली सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.