हाथरस, मार्च 18 -- हाथरस। नगर पालिका हाथरस अन्तर्गत विभिन्न दीवारों तथा जलेसर रोड स्थित पालिका मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिमा के नीचे लगे शिलालेख से पूर्व अध्यक्ष के साथ साथ विभिन्न लोगों के नाम हटाकर वर्तमान अध्यक्ष का नाम लिखा गया पत्थर लगाया गया है। यह कुल्य सरकारी सम्पत्ति के विरुमन और सार्वजनिक रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। लोगों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि राम जन्म भूमि के पुरोधा कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए हमने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया, लेकिन किसी ने हमारी बात पर तवज्जो नहीं दिया। तत्पश्चात तत्कालीन पालिका अध्यक्ष ने अपना वादा पूरा करते हुए न केवल कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित की बल्कि पिछले बीस दसकों से कुड़े के पहाड़ों में तब्दील पालिका की कीमती जमीन पर...