भभुआ, नवम्बर 27 -- सड़क पर खड़ी हो रहीं बस, जीप, मैजिक, ऑटो, सीएनजी ऑटो, ई रिक्शा फुटपॉथ खड़ा कर वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने का कर रहे हैं काम (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में बस पड़ाव बनाने के लिए तीन साल पहले शिलान्यास हुआ, लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना से रिमोर्ट कंट्रोल से टोड़ी मौजा में बस पड़ाव निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया गया था। इससे न सिर्फ यात्रियों बल्कि चालकों व आमजनों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस पड़ाव के अभाव में चालक बस, जीप, मैजिक, ऑटो, सीएनजी ऑटो, ई रिक्शा सड़क व फुटपॉथ खड़ा कर यात्रियों को बैठाने व उतारने का काम कर रहे हैं। इससे अक्सर रोड जाम हो जाता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रखंड मुख्यालय से भगवानपुर-मुंडेश्वरी, भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.