पीलीभीत, फरवरी 15 -- बरखेड़ा, संवाददाता। पीलीभीत-फर्रुखाबाद हाईवे से बिजली घर मार्ग का शिलापट्ट विशेष मरम्मत कार्य शिलान्यास से पहले ही सुर्खियों में हैं। करीब 77 लाख से 2.95 किमी. सड़क का मरम्मत के बाद रविवार को शिलान्यास होगा। उस सड़क को पौन किमी. के बाद रेलवे ने आमान परिवर्तन के दौरान कई साल पहले ही स्थायी रूप से बंद कर दिया है। ऐसे में विशेष मरम्मत और शिलापट्ट चर्चा में हैं। मेन रोड से बिजली घर होते हुए गांव पिपरा को जाने वाली सड़क करीब चार साल पहले रेलवे ने पूरी तरह बंद कर दी। सड़क के स्थान पर रेलवे की ओर से प्लेटफार्म और मालगोदाम बना दिया गया। इससे इस रोड से पिपरा खास को जाने का रास्ता बंद हो गया। आवागमन के लिए पिपरा खास गांव की सड़क को दौलतपुर मार्ग से मिला दिया गया है। अब मेन रोड से रेलवे ट्रैक तक करीब पौन किलोमीटर हिस्सा ही बचा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.