साहिबगंज, मार्च 31 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित कुशवाहा टोला में शिलान्यास के महज चार दिन बाद ही कथित रूप से शिलापट्ट हटाए जाने की शिकायत मिली है। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने शिलापट्ट हटाने के मामले की जांच की बात कही है। जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को नगर अध्यक्ष अर्पिता दास, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, कनीय अभियंता रवि उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कुल 12 लाख 61 हजार 268 रुपये की लागत से दो योजनाओं का शिलान्यास किया था। लोगों का आरोप है कि शिलान्यास के कुछ ही घंटों बाद दोनों योजनाओं के लिए लगाए गए शिलापट्ट को कथित रूप से हटा लिए गए। चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उन्हें पुन: नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शिलान्यास के दौरान शिलापट्ट को दीवार में बिना मजबूती के केवल कांटी के सहार...