जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी ने जतायी गंभीर चिंता संबंधित विभागों से लिखित रूप में मांगी जाएगी जानकारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर में अरवल मोड़ के पास प्रस्तावित लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कमिटी ने कहा है कि परियोजना की घोषणा केंद्रीय स्तर पर की गई थी और बाद में राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास भी किया गया, किंतु अब तक जमीनी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। कमिटी के अनुसार, उपलब्ध सार्वजनिक सूचनाओं और स्थानीय निरीक्षण के आधार पर निर्माण स्थल पर कार्य शुरू होने के संकेत नहीं मिलते हैं। साथ ही डीपीआर की अंतिम स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया और कार्य प्रारंभ की समय-सीमा को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.