भभुआ, मई 30 -- मोहनियां में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने 14 दिसंबर 2008 को किया था शिलान्यास, श्रद्धालुओं में जगी थी उम्मीद रेल लाइन का निर्माण हो जाने से चार जिले के यात्रियों और श्रद्धालुओं को होगा लाभ धाम में 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, दिव्यांगजन व वृद्ध को होगी दिक्कत (पेज चार की बॉटम खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता।

रेल सेवा से जुड़ने की उम्मीद शिलान्यास किए जाने के 17 वर्षों बाद भी अतिप्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर रेल सेवा से नहीं जुड़ सका। जबकि यहां दर्शन-पूजन करने के लिए बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु आते हैं। इस रेल सेवा का निर्माण करा दिए जाने से कैमूर, बक्सर, भोजपुर और रोहतास जिले के यात्रियों की भी राह आसान हो जाएगी। कैमूर के आठ प्रखंड आज भी रेल सेवा से वंचित हैं और वहां के लोगों क...