शिलान्यास के दो साल बाद भी नहीं शुरू हुआ बेलौरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण
पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के केजे-13 बेलौरी रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शिलान्यास के लगभग दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। नतीजतन, इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। बेलौरी-सोनौली सड़क अब केवल ग्रामीण सड़क नहीं रह गई है, बल्कि यह बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बन चुका है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.