खगडि़या, अप्रैल 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड की माधवपुर पंचायत के मुरादपुर मध्य विद्यालय में भवन का निर्माण कार्य शिलान्यास के तीन वर्ष बाद भी शुरू नहंी सका है। इससे विद्यालय में पठन पाठन की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। इस विद्यालय में 20 अप्रैल 2023 को तत्कालीन स्थानीय द्वारा केन्द्र सरकार की समग्र शिक्षा अभियान के तहत दी जाने वाली राशि से भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन तीन वर्षों में भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को आवेदन देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे स्कूल के बचे कमरों में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। वर्तमान में विद्यालय के मात्र दो कमरों में करीब 667 बच्चों का पठन-पाठन कराया जाता है। जबकि सैकड़ों बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश हैं। मिली जा...