भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजना भागलपुर-कोतवाली और लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन का भविष्य फिलहाल अधर में लटका नजर आ रहा है। आचार संहिता से पूर्व आनन-फानन में शिलान्यास कर गुड़हट्टा चौक पर लगाए गए शिलान्यास पट्ट को अब वहां से हटा दिया गया है। विभाग का तर्क है कि पट्ट को सुरक्षित रखा गया है और निर्माण शुरू होने पर इसे पुनः लगाया जाएगा। शिलान्यास के तीन महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। भागलपुर-कोतवाली फोरलेन के लिए मुख्यालय से अब तक तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है। वहीं, लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन की निविदा तकनीकी कारणों से पिछले महीने रद्द कर दी गई थी, जो अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया के पेच में फंसी है। लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन की लागत में भी भारी कटौती की गई है। 50.17 करोड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.