बेगुसराय, मई 21 -- मंझौल,एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल मंझौल परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिलान्यास के एक वर्ष बीतने के बावजूद 50 शैय्या प्री फैब अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञात हो कि 18 जनवरी 2025 को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के उद्घाटन के साथ ही रेफरल अस्पताल परिसर में भी इस 50 बेड वाले प्री फैब अस्पताल का शिलान्यास किया गया था। रेफरल अस्पताल के पुराने भवन टूटने के बाद भूमि बेकार पड़ी है। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के चालू होने के बावजूद रेफरल अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवा जारी है। चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ कार्यरत हैं। प्रतिदिन औसतन 20- 25 मरीजों का यहां इलाज होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...