शिलान्यास: सरना स्थल की घेराबंदी 24.92 लाख से होगा
साहिबगंज, मई 27 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत के दुखिया टोला स्थित सरना स्थल की घेराबंदी कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। आईटीडीए विभाग से लगभग 24 लाख 92 हजार 100 रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्य का शुभारंभ पाकुड़ विधायक निशात आलम ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। विधायक निशात आलम ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था व संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण व विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है । लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि सरना स्थल की घेराबंदी होने से स्थल सुरक्षित रहेगा और धार्मिक आयोजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.